There wiil a gathering of Shiv sainik in Ayodhya before Uddhav Thackeray visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:52 pm
Location
Advertisement

उद्धव ठाकरे की यात्रा से पहले अयोध्या में शिव सैनिकों का जमावड़ा लगा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 मार्च 2020 3:31 PM (IST)
उद्धव ठाकरे की यात्रा से पहले अयोध्या में शिव सैनिकों का जमावड़ा लगा
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पवित्र शहर अयोध्या के दौरे से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ता यानी शिव सैनिक बड़ी संख्या में यहां पहुंचने लगे हैं। उद्धव शनिवार को यहां पहुंचेंगे। शिव सैनिकों लेकर एक विशेष रेलगाड़ी शुक्रवार शाम मुंबई से अयोध्या पहुंच रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी शिव सैनिक अयोध्या पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे यहां अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्र व मंत्री आदित्य ठाकरे के भी आने की संभावना है।

केंद्र द्वारा शहर में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए एक ट्रस्ट का गठन किए जाने के एक महीने बाद ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement