There is resentment among the public against the Congress government of Rajasthan - Arun Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 3, 2023 5:07 am
Location
Advertisement

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश - अरुण सिंह

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022 12:59 PM (IST)
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश - अरुण सिंह
करौली । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह विधानसभा टोडाभीम के नादौती में जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में चार साल में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, महिला व दलित उत्पीड़न, गैंगवार, गैंगरेप , बेरोज़गारी सबसे अधिक, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।


अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज से परेशान हैं। कांग्रेस के शासन में प्रत्येक विधायक ही मुख्यमंत्री हैं, किसानो के कर्जा माफी का वादा भूल गए, किसानों को आत्महत्या करने के लिए इस सरकार ने मजबूर किया, कांग्रेस सरकार के अभी तक 10 दिन पूरे नहीं हुए हैं कर्जा माफी के। कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश।भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर लगाम लगाने में सरकार रही नाकाम, सरकार की विफलता के चलते पेपर लीक हो रहें। अपराध बढ़ रहे हैं, संविदाकर्मियों के साथ की वादाखिलाफी, भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को बंद करके केवल नाम बदला जा रहा है।

जन आक्रोश महासभा में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर , प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया इत्यादि पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement