होशियारपुर। जिले में फैल रहे डेंगू के प्रकोप के बाद समाजसेवी नवदीप कुमार अग्रवाल ने अनूठी पहल की है। अग्रवाल ने अपने 54वें जन्मदिवस पर किसी समारोह का आयोजन नहीं करते हुए शहरवासियों को डेंगू से बचाने का संकल्प लिया और शहर के कई इलाकों में फोगिंग कराई। साथ ही एस डी काॅलेज से डेंगू जागरूकता अभियान की भी शुरूआत की। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. पी. के. बंसल ने भी शिरकत की। तो काॅलेज प्रबन्धक कमेटी के संयुक्त सचिव श्रीगोपाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, संदीप जोशी, प्राचार्य प्रो. सुदेश भारद्वाज, प्रो. प्रशांत सेठी और काॅलेज के स्टाफ ने भी समारोह में शिरकत करने के साथ जागरूकता अभियान में विशेष योगदान दिया।