Advertisement
शहीद स्मारक में लगा तिरंगा लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा, अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा : अनिल विज

किसी भी स्मारक में तिरंगा सबसे ऊंचा होना चाहिए, यह भावना सम्मान और संप्रभुता का प्रतीक है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि जब कोई पर्यटक स्मारक को देखे, तो सबसे पहले उसकी नजर देश की आन-बान और शान ‘तिरंगे’ पर पड़े।
*1857 के शहीदों को मिला सम्मान, मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना शहीद स्मारक*
1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में किया जा रहा है। अम्बाला-दिल्ली जीटी रोड पर 22 एकड़ भूमि पर निर्मित शहीद स्मारक में 1857 में शहीद हुए अनसंग वीरों को नमन किया जा सकेगा। लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से शहीद स्मारक बन चुका है जिसका आने वाले दिनों में जल्द उद्घाटन होगा।
*वीरों की भूमि अम्बाला छावनी, शहीदों को मिला सम्मान*
अम्बाला छावनी वीरों की भूमि है जहां से 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला फुटी थी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शहीदों को नमन करने हेतु शहीद स्मारक का निर्माण किया है। इसी प्रकार अम्बाला छावनी में नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुभाष पार्क में उनकी विशाल मूर्ति स्थापित की गई है।
इसी प्रकार, शहीद ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति एसडीएम कार्यालय में स्थापित की गई है जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा अब जल्द यहां पर सुखदेव सिंह और राजगुरू की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसी तरह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा सदर बाजार चौक पर वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित कराई गई है जबकि बहुत जल्द 12 क्रास रोड पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति भी स्थापित होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


