The tribal Hindu controversy in Mewar has flared up again, Minister Babulal Kharari targets the BAP and the Congress.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:25 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेवाड़ में आदिवासी हिंदू विवाद फिर गर्माया, मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने BAP और कांग्रेस पर साधा निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 7:15 PM (IST)
मेवाड़ में आदिवासी हिंदू विवाद फिर गर्माया, मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने BAP और कांग्रेस पर साधा निशाना
उदयपुर। उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए। देवला में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एकलव्य आवासीय विद्यालय के भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि “BAP वालों को सिर पर मत चढ़ाओ” और कांग्रेस पर “झूठ में पीएचडी” होने का आरोप लगाया। मंत्री खराड़ी ने BAP पर राम और हिंदू धर्म का विरोध करने का आरोप दोहराते हुए कहा,“ये कहते हैं आदिवासी हिंदू नहीं हैं, तो बताओ फिर कौन है? आप मंदिर जाते हैं या नहीं? पुरखों की पूजा करते हैं या नहीं?”उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदू पहचान से इनकार करते हैं, वे भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती ने बताया कि पिछले दो वर्षों में देवला क्षेत्र को 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिला है और सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है।स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि नया एकलव्य बालिका मॉडल विद्यालय क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देगा।
मेवाड़ क्षेत्र में पिछले कुछ समय से “आदिवासी हिंदू हैं या नहीं” का मुद्दा राजनीतिक तौर पर गरम है। उदयपुर के सांसद मन्नालाल रावत और अब मंत्री खराड़ी इसे लगातार मंचों से उठा रहे हैं, जिससे जनजातीय राजनीति में नई चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement