The state government is working to strengthen the power system with a positive attitude: Energy Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने का काम कर रही है : ऊर्जा मंत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जून 2025 8:53 PM (IST)
राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने का काम कर रही है : ऊर्जा मंत्री
जयपुर। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बुधवार को करौली में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही, संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, सक्रियता के साथ कृषि कनेक्शन जारी करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विद्युत तंत्र को सुदृढ करने का काम कर रही है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने आमजन को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति पर गंभीरता दिखाते हुए, अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। वहीं जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल आपूर्ति के समय विद्युत सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन जीएसएस के कार्याें में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। निविदा प्रक्रिया में किसी प्रकार की रूकावट नहीं होनी चाहिए एवं विद्युत से जुड़े कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को बिजली आपूर्ति के सिस्टम को मजबूत करने और नई परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मर को समय पर बदलने और विद्युत कनेक्शन समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरडीएसएस, कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। अवैध ट्रांसफार्मर रखने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा विद्युत कनेक्शन के लिए डिमांड नोटिस राशि जमा करा दी हैं, उनको शीघ्र विद्युत कनेक्शन दिए जाएं एवं डिमांड नोटिस में जमा कराई गई राशि में अगर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर रिवाइज्ड डिमांड नोटिस जारी किए जाए। अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत तकनीकी हेल्पर को दूसरे स्थान पर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश जनहित में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य करें। बैठक में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की समय-समय पर बैठक लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्याें की समीक्षा कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए किए गए प्रयासों एवं बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा द्वारा कुछ मांगे एवं समस्याओं से अवगत करवाया गया जिन्हे शीघ्र ही पूरा एवं समाधान करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement