क्षत-विक्षत बंगाल पर सनातन के लेप से निखरेगी बंगाल की आत्मा

मुस्लिमों को तुष्ट करने के लिए बहुसंख्यक हिंदू समाज को निर्लज्ज भाव से अपमानित करना, हिन्दू आख्यानों को उपेक्षित करना और हिंदू समाज को जातियों , भाषाओं और क्षेत्र के आधार पर बांट कर और बहका कर सत्ता में बने रहना ही उनका लक्ष्य होता था। लेकिन देर से ही सही बंगाल ने उस राजनीति को तिरस्कृत कर दिया और मुसलमानों के हाथ में सत्ता की चाभी है, इस भ्रम को चकनाचूर कर दिया।
बंगाल के बाद अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं, हालांकि यहाँ पर भी मुस्लिम भाजपा के विरोध में ही हैं लेकिन बंगाल में भाजपा की जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुस्लिमों को भारत में विशेषाधिकार प्राप्त नहीं होगा। वह भी इस देश के वैसे ही नागरिक हैं जैसे कि हिंदू समाज के लोग। बंगाल की जीत उन राजनीतिक दलों के लिए सबक है जो मुस्लिम समुदाय और उनके वोटों को अपना ग़ुलाम समझते हैं और उनकी रणनीति में मुस्लिम वोट प्राथमिकता पर होते हैं। पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में यादव मुस्लिम वोट के भरोसे सत्ता प्राप्त करने की होड़ में समाजवादी पार्टी लगी है।
भाजपा विरोधी दलों की यह रणनीति बिहार में ध्वस्त हुई, यही हाल उत्तर प्रदेश में होना है। भाजपा के लिए अब आगे का रास्ता और ज़्यादा सावधानी बरतने का है। उसे धीरे धीरे ऐसे नेतृत्व को सामने लाना होगा जिनकी सोच में सनातनी स्पष्टता और कार्य शैली में तीव्र आक्रामकता हो। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने यह विश्वास जगाया है तो असम में हेमंत विश्व सरमा, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ उसी मार्ग पर चल रहे हैं।
बंगाल में भी हिंदुओं को आक्रामक नेता चाहिए। जो सच को डंके की चोट पर कहने का साहस रखता हो। जो भरोसे की गारंटी हो। बंगाल चुनाव की बात अमित शाह और सुनील बंसल के बिना अधूरी है। इस जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के बाद बंगाल को देश द्रोहियों से मुक्त कर दिया। अमित शाह के साथ ने सुनील बंसल को एक ऐसा संगठनकर्ता के रूप में देश के सामने ला खड़ा किया है, जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखते हुए एक एक कड़ी को जोड़कर विजय माला तैयार कर देता है। राजनीतिक विश्लेषक बंसल में काफ़ी संभावनाएं देख रहे हैं। ये आने वाले कल की भाजपा का चेहरा है, जिन पर भारत को सुखदाम वरदाम बनाने की ज़िम्मेदारी है!!
-सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सेंटर फॉर मीडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट, जयपुर
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


