The second day of the jhankar dance performance by students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:11 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झंकार के दूसरे दिन स्टूडेंट्स ने दी डांस परफॉर्मेंस

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 10:37 PM (IST)
झंकार के दूसरे दिन स्टूडेंट्स ने दी डांस परफॉर्मेंस
उदयपुर। मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कला महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार के दूसरे दिन महाविद्यालय की छात्र छात्राओं ने जमकर प्रस्तुतियां दीं। विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंगलवार को डांस प्रस्तुति होने से अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ साथ अन्य महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स भी मौजूद थे। कला म​हाविद्यालय का कार्यक्रम विवेकानंद सभागार में होने से छात्र छात्राओं भी अच्छी खासी भीड रहती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त आबकारी आयुक्त महावीर खराडी थे। कार्यक्रम के दौरान अन्य महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी गेस्ट एपीरियंस के तौर पर अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement