The sacred Nagar Kirtan, which originated in Assam, reached Sri Akal Takht Sahib and was welcomed with a shower of flowers.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 5:19 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

असम से शुरू हुआ पवित्र नगर कीर्तन पहुंचा श्री अकाल तख्त साहिब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

khaskhabar.com: शनिवार, 08 नवम्बर 2025 5:42 PM (IST)
असम से शुरू हुआ पवित्र नगर कीर्तन पहुंचा श्री अकाल तख्त साहिब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
अमृतसर । गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर पवित्र नगर कीर्तन शुक्रवार को असम से श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान खालसा पंथ की शान और वीरता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने फूलों से पवित्र नगर कीर्तन का स्वागत किया है। 26 राज्यों से होकर नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था से नगर कीर्तन का स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में और पंच प्यारे की अगुवाई में यह नगर कीर्तन डेरा बाबा नानक साहब की तरफ रवाना हो चुका है। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब में पारंपरिक गीतों से नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर कहा कि "निरंतर अमृत संचार पारंपरिक रूप से क्रम में आयोजित किए जा रहे हैं। 21 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक लगातार अमर संचार होगा और हम संगत से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग अमर संचार से जुड़ें और गुरु तेग बहादुर जी के शौर्य और उनके जीवन के बारे में जानें।"
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के मौके पर पंजाब सरकार बीते काफी दिनों से पंजाब के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करा रही है। स्कूलों में 15 दिवसीय खास पाठ्यक्रम चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 10 नवंबर से होगी। इसके अलावा, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हर उम्र के बच्चों को इतिहास से रुबरू कराया जाएगा।
गुरु तेग बहादुर की शहादत वर्षगांठ पर राज्य के कई जिलों में लाइट एंड साउंड भी रखे जा रहे हैं, जिसमें गुरु तेग बहादुर के जीवन और शहादत की कहानी आधुनिक तरीके से बताई जाएगी।
आधुनिक शो 45 मिनट का होने वाला है। लाइट शो 4 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेंगे। इस मौके पर जिले के विधायक, मंत्री और सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि जिले में हो रहे पवित्र नगर कीर्तन को 'गार्ड ऑफ ऑनर' से भी सम्मानित किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement