Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष, जिलेभर में होंगे हिन्दू सम्मेलन, व्यापक तैयारियां

इस दौरान् नरसिंगगिरिजी महाराज कुशलगढ़, संत रामगिरिजी महाराज घोटिया आम्बा, मदनगिरिजी महाराज गड़ा, थावरगिरिजी महाराज आम्बाझेर, शंकरगिरिजी महाराज बोरखाबर, हरजीगिरिजी महाराज गांगड़तलाई, अर्जुन महाराज झेरपाड़ा, बालमुकुन्दजी महाराज बांसला और रामगिरिजी महाराज टीमुरवा ने ग्रामीण अंचलों में धर्मजागरण के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता जताई।
संगोष्ठी में चिन्तक लालशंकरजी पारगी प्रकाश महाराज झेरपाड़ा करजी, फूलगिरिजी महाराज भीलवन, सतीश गिरिजी महाराज उमराई, बापूदासजी महाराज लखेरिया, लीलारामजी महाराज देलवाड़ा, बालुदासजी महाराज एवं प्रेमगिरिजी महाराज अमरथुन, आशापूर्ण महाराज बारी सियातलाई, रावलजी महाराज रामोर वडली ने सभी तीर्थों, धामों, आश्रमों में धर्मजागरण की विशेष गतिविधियों के संचालन और लोक जागरण के सभी संभव उपायों को अपनाने का आह्वान किया. संगोष्ठी में संतों द्वारा वागड़ी में जागरण गीत प्रस्तुत किए गए।
धर्म जागरण प्रमुख कान्तिलाल व्यास ने सम्मेलनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संत-महात्माओं, मठाधीशों और महंतों आदि की भागीदारी पर चर्चा की और इनसे संबंधित योजना पर प्रकाश डाला. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गोविन्द सिंह सहित धर्म जागरण क्षेत्र के विद्वान विषय विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


