The protest outside Balesar police station ended and the three youths were released on Saturday morning.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:27 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालेसर थाने के बाहर धरना समाप्त, शनिवार सुबह तीनों युवक रिहा

khaskhabar.com: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 3:37 PM (IST)
बालेसर थाने के बाहर धरना समाप्त, शनिवार सुबह तीनों युवक रिहा
बालेसर। बालेसर के देवनगर में शुक्रवार को विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद ग्रामीणों ने बालेसर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण तीनों युवकों की रिहाई की मांग को लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे। दरअसल, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के कार्यक्रम के दौरान युवकों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस ने मालाराम बोरावट, सुरेश कुमार माली और रमेश राम को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद शनिवार सुबह सहमति बनी और तीनों युवकों को रिहा कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इधर, लोकार्पण से एक दिन पहले देवनगर में सड़क की लोकार्पण पट्टिका तोड़े जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement