अंबाला। राज्यसभा सदस्य
कुमारी शैलजा ने आज कहा कि मोदी को विदेश दौरों से
फुर्सत नही है। कांग्रेस चाहती है कि पाक से बातचीत जारी रहे लेकिन मोदी ने पाक के
साथ एडवेंचर्सइज्म बातचीत की। आतंकवाद पाकिस्तान की तरफ से प्रायोजित है। हमें इस बारे सोचना होगा।
उन्होंने यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा सरकार हर क्षेत्र
में पूरी तरह फ़ेल हो चुकी है, वो अब बदले की भावना से काम कर रही है। देश के प्रधान मंत्री को विदेश दौरों से फुर्सत नही है, कांग्रेस भी चाहती है कि बातचीत चलती रहे लेकिन पाकिस्तान जिस
तरह से हमारे यहाँ हस्तक्षेप करता है वे ठीक नही है।
ईद पर मेवात में बीफ
जाँच मामले में सैलजा ने कहा कि यह देश को बाँटने का मामला है, इतने दशकों में ऐसी बात कभी नही आई, क्या आज एकदम यह मुद्दा पैदा हो गया और लोगों को एक कोने में
धकेलने अच्छी बात नही है।