The physical test for recruiting women constables-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए हुए फिजिकल टेस्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 3:20 PM (IST)
महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए हुए फिजिकल टेस्ट
उदयपुर। टीएसपी क्षेत्र के लिए महिला पुलिस कांस्टेबल के सोमवार को उदयपुर में फिजिकल टेस्ट हुए। शहर के गांधी ग्राउण्ड में पुलिस की ओर से टेस्ट के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। अभ्यर्थी अल सुबह से ही गांधी ग्राउण्ड पर जमा हो गए ओर उनके अंको के अनुसार ग्रुप बनाकर उनकी जांच शुरू हुई। फिजिकल टेस्ट के लिए उदयपुर टीएसपी क्षेत्र के लिए 600 से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनका वजन उंचाई ओर उनके प्रमाण पत्रों को जांचा गया। इस दौरान आईजी आंनद श्रीवास्तव ओर एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने जांच केन्द्र का दौरा किया ओर पूर्ण सावधानी के साथ दस्तावेजों की जांच करने के बात कही। सुबह 8 से 12 बजे तक जांच करने के बाद शाम चार बजे अभ्यार्थियों की दौड़ होगी और उसके बाद पुलिस विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। 28 फरवरी को टीएसपी क्षेत्र के लिए पुरूष कांस्टेबल के दस्तावेजों की जांच होगी और फिर उनकी भी दौड़ होगी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement