Advertisement
कर्जे से परेशान व्यक्ति ने की आत्म हत्या

बठिंडा। यहां मुलतानियां
रोड पर एक घर में एक व्यक्ति ने घर में लगे गाडर से फंदा लगा कर आत्म हत्या
कर ली। इस बात की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा संस्था व थाना केनाल
प्रभारी गुरदेव सिंह भल्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे
उतारा गया। पुलिस ने मौके पर जांच की जिसके बाद शव को सिविल अस्पताल ले
जाया गया।
जांच अधिकारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक का नाम महेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार आयु लगभग 35 वर्ष है। वह रेहड़ी लगा कर अपना गुजारा करता था। आज दोपहर बाद जब वह घर में अकेला था तो उसने फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली। सांय लगभग पांच बजे उसका दोस्त जब उसके घर उसे बुलाने आया तो उसने दरवाजा खटखटाया तो उसे महेश द्वारा आत्म हत्या करने का पता चला।
जांच अधिकारी रणजीत सिंह अनुसार मृतक के वारिसों का कहना है कि उसके सिर पर कर्जा था तथा वह इसी कारण मानसिक परेशान रहता था।

बठिंडा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features