The opening of Panchakarma Centre-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचकर्म केंद्र का किया उद्घाटन

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 6:55 PM (IST)
पंचकर्म केंद्र का किया उद्घाटन
अंबाला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को सुभाष नगर अंबाला छावनी में आयुष विभाग की ओर से स्थापित पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन कर दिया। साथ ही विज ने अपने दौरे के दौरान 1.93 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। विज ने इस दौरान लोगों से हर रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाने और अपने घरों के कूलर, पानी की टंकियों, पानी के बर्तनों को खाली कर सुखाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया कि वे प्रत्येक बूथ में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। विज ने कहा कि वे हरियाणा में आयूष को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने विश्व की पहली आयूष यूनिवर्सिटी बनाने का बिल भी पारित किया है। जिसे कुरुक्षेत्र बनाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि हर जिले में पंचकर्म सेंटर खोल रहे हैं। विज ने उड़ी में हुए आतंकी हमले को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधा और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement