The number of devotees visiting Mata Mansa Devi temple is increasing: Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:35 am
Location
Advertisement

माता मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही हैः मनोहर लाल

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 मार्च 2023 1:11 PM (IST)
माता मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही हैः मनोहर लाल
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामनवमी के अवसर पर पंचकूला में ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और महामाई का आशीर्वाद लिया। प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली एवं सुख समृद्धि के लिए कामना की। मनोहर लाल ने माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोंच्चारण के बीच हवन में भाग लिया और आहूतियां डाली। पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री रक्तदाताओं से भी मिले और बैच लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने माता के चरणों में पूरे प्रदेश की जनता के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कामना की कि प्रदेश की जनता पर किसी प्रकार का कष्ट न आए। यहां आकर उन्हें माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किए गए अनेक विकास कार्यों की भी जानकारी मिली है। यहाँ की कार्यकारिणी और बोर्ड के सदस्य ने उन्हें बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की श्रद्धा लगातार बढ़ रही। इस मंदिर के साथ साथ काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त महावीर कौशिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement