Advertisement
शांतिभवन में 18 अक्टूबर से युवाचार्यश्री एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में नवपद आयंबिल ओलीजी का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि पाप केवल स्वयं करने तक सीमित नहीं रहता। किसी से करवाना और उसका अनुमोदन करना भी उसी कर्म में सहभागिता है। इस संदर्भ में उन्होंने चिकित्सक और तली-भुनी वस्तुओं की दुकान का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अपने लाभ के लिए दूसरे के अहित की परिस्थितियां बनाना भी नैतिक उत्तरदायित्व से जुड़ा प्रश्न है।
चार कषायों की प्रकृति बताते हुए युवाचार्यश्री ने कहा कि क्रोध मनुष्य के विवेक को प्रभावित करता है, अहंकार उसकी ग्रहणशीलता कम करता है, माया व्यवहार में कपट और छिपाव लाती है, जबकि लोभ व्यक्ति को अपने वास्तविक स्वरूप और मर्यादा से दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि इन दोषों का प्रभाव बाहर के व्यवहार से पहले भीतर की निर्णय-क्षमता पर पड़ता है।
क्रोध को विवेक का अवरोध बताते हुए उन्होंने कहा कि गुस्से में व्यक्ति परिस्थिति और परिणाम का संतुलित आकलन खो देता है। अहंकार व्यक्ति को सुनने से रोकता है, जबकि विनय ही ज्ञान ग्रहण करने का आधार बनता है। कपट संबंधों की सहजता को प्रभावित करता है और लोभ व्यक्ति को बाहरी लाभ के लिए अपने मूल्यों से समझौता करने की स्थिति तक ले जा सकता है।
युवाचार्यश्री ने चारों कषायों के ‘वमन’ की उपमा देते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर के भीतर जमा विषैले तत्व बाहर निकाले बिना उपचार पूर्ण नहीं माना जाता, उसी प्रकार क्रोध, मान, माया और लोभ से मुक्त हुए बिना साधना का आंतरिक शोधन संभव नहीं। भगवान महावीर की अरिहंत अवस्था इसी आत्मशोधन और पुरुषार्थ की परिणति थी।
उन्होंने कहा कि अरिहंत परमात्मा की भक्ति का उद्देश्य केवल वंदन करना नहीं, उनके गुणों से अपने आचरण को बदलना है। क्रोध के स्थान पर विवेक, अहंकार के स्थान पर विनय, कपट के स्थान पर सरलता और लोभ के स्थान पर संतोष विकसित हो तभी भक्ति जीवन में परिवर्तनकारी बनती है।
धर्मसभा में विभिन्न प्रांतों और क्षेत्रों से पहुंचे गुरुभक्तों के साथ भीलवाड़ा शहर एवं उपनगरों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने पुच्छिस्सुणं का सामूहिक स्वाध्याय किया और युवाचार्यश्री के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीसंघ के मंत्री नवरतनमल भलावत ने बताया कि 18 अक्टूबर से युवाचार्यश्री एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में शांतिभवन में नवपद आयंबिल ओलीजी की आराधना का शुभारंभ होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


