The national flag was insulted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:31 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां हुआ राष्ट्र ध्वज का अपमान

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 9:12 PM (IST)
यहां हुआ राष्ट्र ध्वज का अपमान
हापुड़। राष्ट्रीय ध्वज की शान में हमारे देश के हजारों सैनिक शहीद हो जाते हैं। जिस राष्ट्रीय ध्वज के लिए भारत के लोग अपनी जान कुर्बान करने को तैयार रहते हैं। वहीं हापुड़ में धौलाना ब्लॉक के अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का खुलकर अपमान किया है। धौलाना ब्लॉक के अधिकारी बीडीओ धनेश त्यागी और ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव यह तक नहीं जानते कि तिरंगा सीधा किधर से है अौर उलटा किधर से। झंडा उल्टा फहराया गया। जब पता चला तो उतारते वक्त उसे डंडे समेत उतारकर जमीन पर गिरा दिया। जब मीडिया के लोगो ने इस मामले में अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

[@ वरमाला के समय दुल्हा फरार, वधु पक्ष ने वर पक्ष को बनाया बंधक]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement