The murder of a social worker woman doctor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:54 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाजसेवी महिला डाॅक्टर की हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2017 6:02 PM (IST)
समाजसेवी महिला डाॅक्टर की हत्या
होशियारपुर। शहर की समाजसेवी और महिला डाॅक्टर की उसके घर में हत्या कर दी। शहर के माल रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एसएसपी. की कोठी की मात्र तीसरी कोठी में डाक्टर मंजू शर्मा (70) का कत्ल कर दिया गया। मैडम शर्मा पिछले 35 साल से अपनी कोठी में अकेली ही अस्पताल चला रही थी अौर समाज सेवी संस्था के साथ सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी। डाक्टर शर्मा का बेटा हरियाणा के करनाल में सरकारी डाक्टर के पद पर तैनात है और एक बेटी विदेश में शादीशुदा है। डाक्टर की हत्या का पता उस समय लगा जब उनकी बेटी ने अपने एक परिचित को फोन कर कहा कि उसकी मदर फोन नहीं उठा रही है आप घर जा कर देखे। जब उसका परिचित डाक्टर मंजू के अस्पताल पहुंचा तो अस्पताल का गेट खुला हुआ था और अंदर डाक्टर मंजू मृत पड़ी थी। परिचित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की गई जांच से लूट की वारदात सामने नहीं आई है । यह कत्ल का मामला नजर आ रहा है। डाक्टर के बेटे के आने के बाद पूरी स्थिति सामने आने की आशा की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement