The Modi government has Notbandi unemployed people said Azad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:55 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को किया बेरोजगार : गुलाम नबी आजाद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 9:21 PM (IST)
मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को किया बेरोजगार : गुलाम नबी आजाद
अमेठी। कांग्रेस सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी राधेश्याम के समर्थन में क्षेत्र के किशनी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राज्यसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वृद्धों युवाओं मजदूरों किसानों एवं बच्चों सभी के लिये जब केन्द्र में सरकार थी तो काम करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना बनाकर करोड़ों मजदूरों को रोजगार दिया गया बच्चों की सेहत के लिये कानून बनाकर विद्यालयों में दोपहर का भोजन मिलने की योजना शुरू की गयी ।कर्ज में डूबे किसान जब आत्म हत्यायें करने लगे तो उनका कर्ज माफ किया गया महिलाओं को उनके गाँवों में स्वास्थ्य सेवायें मिल सके इसके लिए प्रत्येक गाँव में आशा बहू की नियुक्ति का कानून अम्ल में लाया गया साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये गये। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने देश में नोटबंदी करके करोड़ों लोगों को बेरोजगार करने का कार्य किया।कांग्रेस ने अमेठी में छोटे बड़े कारखानों की स्थापना कर अमेठी एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य किया।
सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी के अमेठी सांसद होने से अमेठी में विकास हुआ।उन्होंने यह भी कहा कि 27 वर्षों से उत्तर प्रदेश में विपक्ष में कांग्रेस है उसके बाद भी दिल्ली में रहकर कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों के विकास के लिये योजनाएं बनाकर विकास करने का कार्य किया।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस व सपा के संयुक्त प्रत्याशी राधेश्याम कनौजिया को भारी मतों से विजयी बनाकर भेजिये विधानसभा जगदीशपुर का सर्वांगीण विकास होगा ।
जनसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ आये कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी गठबन्धन की सरकार व मुख्यमंत्री बनेगा कांग्रेस व सपा के संयुक्त प्रत्याशी राधेश्याम को सभी लोग विजयी बनाकर भेजिये जिससे कि गठबंधन की सरकार बनने पर जगदीशपुर का विकास हो सके।इस बार कांग्रेस व सपा गठबंधन मिलकर उत्तर प्रदेश का विकास करेगी उन्होंने राधेश्याम कनौजिया को विजयी बनाने की अपील की। जनसभा के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल किशनी कस्बा में लोगों से मुलाकात कर किशनी में स्थित मस्जिद पहुँचे जहाँ नमाज भी अदा की उसके बाद किशनी के पूर्व प्रधान लल्लन के घर भी गये। आयोजित जनसभा को कांग्रेस सपा संयुक्त प्रत्याशी राधेश्याम कनौजिया,नीलकण्ठ सिरौलिया,जितेन्द्र विजय सिंह मुन्ना,बब्बन द्विवेदी,सिराज अहमद,हाजी इलियास,सुरेश श्रीवास्तव,मोतीन,धर्मराज बहेलिया,महबूब खाँ बुग्गी,भवानी मिश्रा, उमानाथ द्विवेदी आदि लोगों द्वारा भी सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर अयाज खाँ चन्दा,जितेन्द्र शुक्ल,अरशद रिजवी,सोनू,त्रिलोकी,राजकुमार चौहान आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ UP ELECTION: मुस्लिम साथ दें तो खुलेंगे सत्ता के दरवाजे]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement