The missing woman will get safe in Tiger Reserve in Pilibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:58 pm
Location
Advertisement

गायब महिला टाइगर रिजर्व में सुरक्षित मिली, चलेगा केस

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 जुलाई 2017 6:09 PM (IST)
गायब महिला टाइगर रिजर्व में सुरक्षित मिली, चलेगा केस
पीलीभीत। एक अधेड़ महिला के टाइगर रिजर्व में जंगल में लापता होने की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की नींद हराम हो गई। मंगलवार को उसकी सकुशल बरामदगी के बाद पूरे अमले की जान में जान आई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 57 वर्षीय महिला निरमा देवी पत्नी रामप्रसाद निवासी ग्राम पंडरी थाना न्यूरिया, गांव वालों के साथ सोमवार को कटरुआ बीनने जंगल गई थी। जंगल से वह लापता हो गई। आशंका जताई जा रही थी कि वह बाघ का शिकार हो गई है। इसके बाद वन विभाग और पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने गायब निरमा देवी को ढूंढ निकाला।

वन विभाग की टीम ने बताया कि जंगल में भटकी महिला डरकर वाचटावर पर चढ़ गई थी। वह टीम को वहीं बैठी मिली। यह मामला टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज भीमताल का है।

डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश ने बताया कि इस प्रकरण में महिला निरमा देवी और उसके परिजनों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसमें सजा और अर्थ दंड का प्रावधान है। इस मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement