The minister welcomed the rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:40 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेल मंत्री ने किया रैली का स्वागत

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 5:23 PM (IST)
खेल मंत्री ने किया रैली का स्वागत
अंबाला। शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की ओर से पंजाब से दिल्ली तक रैली निकाली जा रही है। जिसमें वो शहीद भगत सिंह की समाधि की पावन मिट्टी दिल्ली लेकर जा रहे हैं। जिसके तहत जालियांबाग से शुरू हुई रैली मंगलवार को अंबाला पहुंची। जहां खेल मंत्री अनिल विज ने यात्रा का शानदार स्वागत किया और भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए। यात्रा के साथ शहीद भगत सिंह के पड़पौते यादवेंद्र सिंह भी हैं। जिन्होंने लोगों की जागरुकता को लेकर रैली निकालने की बात कही। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से देश में शहीद संग्रहालय बनाने की मांग भी की। जहां शहीदों की यादों को एक साथ रखा जा सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement