The martyrs paid tribute to the martyrs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 2, 2023 5:47 pm
Location
Advertisement

पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को याद किया

khaskhabar.com : रविवार, 12 मार्च 2017 1:27 PM (IST)
पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को याद किया
भीलवाड़ा। जिले के सांगानेरी गेट स्थित शहीद चौक पर रविवार को शहीदों को पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। 12 मार्च 1991 को शहीद हुए सुरेश जैन व रतन सेन की पुण्यतिथी के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजि किया गया। गेट शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करके पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर उपस्थित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया।

विहिप के प्रदेश मंत्री सुरेश गोयल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में 10 बजे बाद डीजे बन्द करने का जो प्रशासन काम कर रहा है उसकी हम आलोचना करते हैं और प्रशासन को चुनौती देते है कि अगर धार्मिक भावनाओं को भडकाया तो विहिप जेल भरों आन्दोलन शुरू करेगा।
कार्यक्रम में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को नमन कर देश के लिए हर संभव कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सांसद सुभाष बेहडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, जिला गणेश प्रजापत, मिट्ठूलाल स्वर्णकार, विनित द्विवेदी,रामप्रसाद बहेडिया व ओमेन्द्र कसारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement