The Mahila Patanjali Yoga Samiti held a state-level grand conference in Chaumu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:12 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला पतंजलि योग समिति का राज्यस्तरीय महासम्मेलन चौमू में आयोजित : दौसा सहित 40 जिलों की 3000 से अधिक योग साधिकाओं ने लिया भाग

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 4:28 PM (IST)
महिला पतंजलि योग समिति का राज्यस्तरीय महासम्मेलन चौमू में आयोजित : दौसा सहित 40 जिलों की 3000 से अधिक योग साधिकाओं ने लिया भाग
स्वामी रामदेव और साध्वी देवप्रिया का मिला मार्गदर्शन, योग, भारतीय संस्कृति एवं स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प दौसा/जयपुर। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में चौमू स्थित राजविलास गार्डन में विशाल महिला महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में प्रदेश भर से भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ दौसा सहित राज्य के 40 जिलों से 3,000 से अधिक महिला योग साधिकाओं ने हिस्सा लेकर योग और अध्यात्म का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। स्वामी रामदेव का वर्चुअल संदेश, साध्वी देवप्रिया का रहा ओजस्वी मार्गदर्शन
महासम्मेलन में योगऋषि स्वामी रामदेव ने दूरदर्शन/वर्चुअल माध्यम से जुड़कर साधिकाओं को आशीर्वचन दिए। वहीं उनकी शिष्या एवं केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया तथा राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर के विशिष्ट नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी देवप्रिया ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अति आवश्यक है। योग ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है। यदि महिलाएँ योग को अपने जीवन में उतारती हैं, तो न केवल वे स्वयं बल्कि उनका परिवार, समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व निरोगी एवं सुखमय जीवन व्यतीत कर सकेगा।
संस्कार, अध्यात्म और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योग, भारतीय सनातन संस्कृति, अध्यात्म और उच्च संस्कारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के बीच योग ही शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने का सर्वोत्तम माध्यम है।
उपस्थित हजारों महिलाओं ने योग को जन-जन तक पहुँचाने, दैनिक जीवन में सात्विक जीवनशैली अपनाने और भारतीय संस्कृति व उच्च संस्कारों को नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
दौसा जिला कार्यकारिणी की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
महासम्मेलन में महिला पतंजलि योग समिति दौसा की जिला प्रभारी कीर्ति शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी, तहसील प्रभारियों और कार्यकर्ता बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन में दौसा क्षेत्र से गीता कमोद, जिज्ञासा, विजयलक्ष्मी, कविता, अरुंधति, कमलेश, आरुषि, प्रकृति, नूतन, पीहू, उषा, ममता, सुशीला, गायत्री, वंदना, पुष्पा, रूपांता, जस्मीत कौर और सलूजा सहित अनेक महिला योग साधिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement