The Jain community celebrated Kshamavani festival with devotion and joy in Dausa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:22 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जैन समाज का क्षमावाणी पर्व : मंदिरों में गूंजे प्रभु के जयकारे, शोभायात्रा निकाल जलाशय से लाया जल

khaskhabar.com: सोमवार, 28 सितम्बर 2026 3:31 PM (IST)
दौसा में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जैन समाज का क्षमावाणी पर्व : मंदिरों में गूंजे प्रभु के जयकारे, शोभायात्रा निकाल जलाशय से लाया जल
उत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: सफेद वस्त्रों में पुरुष और केसरिया साड़ियों में नजर आईं महिलाएं; उत्तम क्षमा के भाव से एक-दूसरे के पैर छूकर मांगी क्षमा दौसा। दौसा शहर में जैन समाज द्वारा दसलक्षण पर्व के समापन अवसर पर 'क्षमावाणी पर्व' (उत्तम क्षमा दिवस) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान शहर के समस्त जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन-अर्चना के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन समाज के प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व पर प्रभात से ही सभी जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों और कलशाभिषेक का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
प्राचीन परंपरा के अनुसार निकली शोभायात्रा, जलाशय से लाया गया जल
क्षमावाणी पर्व के अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुराने शहर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। श्रद्धालु नाचते-गाते बनीदास की बावड़ी स्थित जलाशय पहुंचे, जहां से पूर्ण पवित्रता के साथ जिनेंद्र देव के अभिषेक के लिए जल लाया गया।
तत्पश्चात जलाशयों से लाए गए जल से प्रभु का मंगल अभिषेक किया गया। इस दौरान सफेद वस्त्रों में सुसज्जित पुरुष और केसरिया साड़ियों में महिलाएं भगवान के जयकारे लगाती नजर आईं।
चैत्यालयों में माला पहनने और कलशाभिषेक का मिला सौभाग्य
जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन नेतावाला ने बताया कि पर्व के मुख्य आयोजनों के तहत:
महावीर जैन चैत्यालय (जैन धर्मशाला): भगवान की माला पहनने का सौभाग्य विमल जैन छारेड़ा को प्राप्त हुआ।
आदिनाथ मंदिर: यह सौभाग्य प्रेम जैन छारेड़ा परिवार को मिला।
1200 वर्ष प्राचीन चंद्रप्रभु जैन मंदिर: सौरभ कुमार - प्रिया जैन चांदवाड़ को माला पहनने व विशेष पूजा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त खैरवाल जैन मंदिर में भी विशेष कलशाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई, जिसमें राजेंद्र कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, राहुल जैन, मधु जैन और सोनम जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक भाग लिया।
'मिच्छामि दुक्कड़म': हाथ जोड़कर और पैर छूकर मांगी क्षमा
कलशाभिषेक और धर्मसभा के उपरांत 'क्षमावाणी' का मुख्य संदेश साकार होता दिखा। जैन श्रद्धालु एक-दूसरे के निवास स्थान पर पहुंचे और विगत एक वर्ष के दौरान मन, वचन, काया से जाने-अनजाने में हुई भूलों व गलतियों के लिए हाथ जोड़कर तथा चरण स्पर्श कर 'मिच्छामि दुक्कड़म' कहते हुए क्षमा याचना की। आगंतुकों का मुंह मीठा करवाकर और परस्पर गले मिलकर स्वागत किया गया।
इस दौरान समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन नेतावाला, कार्याध्यक्ष नरेंद्र जैन, महामंत्री राजेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अजीत जैन, मंत्री अरविंद जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष बाबूलाल जैन, पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन, त्रिशला महिला मंडल अध्यक्षा अनीता जैन, डॉ. शलज जैन, मनीष जैन, विपिन जैन, प्रवीण जैन सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement