The incident that happened in Udaipur is outside the realm of humanity, the accused should be given strict punishment: Sachin Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:25 am
Location
Advertisement

उदयपुर में जो घटना हुई वो इंसानियत के दायरे से बाहर, आरोपियाें को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए : सचिन पायलट

khaskhabar.com : शुक्रवार, 08 जुलाई 2022 6:48 PM (IST)
उदयपुर में जो घटना हुई वो इंसानियत के दायरे से बाहर, आरोपियाें को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए : सचिन पायलट
उदयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उदयपुर में कन्हैया लाल तेली के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। वहीं सचिन पायलट ने उदयपुर घटना को लेकर बयान दिया है। उदयपुर में जो घटना हुई वो इंसानियत के दायरे के बाहर है। जिस तरह से उनका कत्ल किया गया, वीडियो बनाई गई ये दहशत फैलाने का काम है। आरोपियों को पकड़ा गया है लेकिन मैं मानता हूं कि फास्ट ट्रायल कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द और सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इसके पीछे कोई संस्था है, या संगठन हैं। इसकी जड़ों तक पहुंचना पड़ेगा। मैं उनके परिवार से आज मिला, हम उनकी पूरी सहायता कर रहे हैं और सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement