The Home Minister sought suggestions for the development of the city in the pre-Budget meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:30 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गृहमंत्री ने प्री बजट मीटिंग में शहर के विकास के लिए मांगे सुझाव

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 6:46 PM (IST)
गृहमंत्री ने प्री बजट मीटिंग में शहर के विकास के लिए मांगे सुझाव
उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास के आगामी बजट को लेकर अब तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्मार्ट बनने जा रहे उदयपुर की यूआईटी का बजट भी स्मार्ट हो इसके लिए यूआईटी ने पहली बार प्री बजट बैठक में शहर के बिल्डर्स और प्रबुद्ध लोगों से चर्चा की। यूआईटी सभागार में हुई इस बैठक में प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली सहित यूआईटी के अधिकारी और शहर के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। बैठक में आए लोगों को पहले से शहर के विकास के लिए सुझाव की जानकारी दे गई थी, ऐसे में सभी लोगों ने अपने-अपने सुझावों को यूआईटी के समक्ष रखा। बैठक के दौरान रोड नेटवर्क बढ़ाना, ठोस कचरा निस्तारण की योजना बनाने के साथ शहर के समुचित विकास के लिए कई सुझाव सामने आए। यूआईटी अब इन सुझावों के आधार पर अपना बजट तय करेगी। यही नहीं इस मौके पर गृहमंत्री कटारिया ने साफ किया कि हाल ही उदयपुर को रेलवे के लिहाज से बड़ी उपलब्धि मिली है, ऐेसे में विकास की गति को और नए आयाम मिलेंगे।

[@ यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement