Advertisement
रोजगार देने और अपराध रोकने में विफल रहा भाजपा सरकार का पहला साल : दिग्विजय चौटाला

उन्होंने सरकारी भर्तियों पर भी सवाल पूछा कि आखिर क्यों हरियाणा की हर सरकारी नौकरी अदालत में चैलेंज हो रही है और कई-कई साल तक लम्बित रहती है। उन्होंने पूछा कि जिन भर्तियों को पिछले वर्ष चुनाव से पहले घोषित किया गया था, उनमें से कितनी भर दी गई हैं, कितनी की प्रक्रिया चल रही है और कितनी रद्द कर दी गई हैं। दिग्विजय चौटाला ने सीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित करने में हो रही देरी पर भी राज्य सरकार से सवाल पूछा। इसके साथ ही जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में बढ़ रहे अपराध पर भी चिंता जाहिर की और इसे राज्य सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि आज एनसीआर, जीटी रोड और अन्य जिलों में निरंतर वारदात हो रही हैं और सरकार बेबस नजर आ रही है। उन्होंने राज्य की ब्यूरोक्रेसी में चल रहे दोषारोपण और आत्महत्याओं के प्रकरण पर भी मुख्यमंत्री पर अनुभवहीनता और लाचारी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर उठे सवाल गंभीर हैं और ये स्थिति राज्य के नागरिकों के लिए खतरनाक है जिसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। दिग्विजय ने कहा कि आज से व्यापक चर्चा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी हाईकमान और कुछ नेताओं से निर्देश लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को पता चलना चाहिए कि अगर नायब सिंह एक डमी मुख्यमंत्री हैं तो असली शासक कौन है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


