Advertisement
योजनाओं का लाभ पाकर आमजन के खिले चेहरे

जिले में सोमवार को यहाँ हुआ शिविरों का आयोजन
जिला नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि 1 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंचायत समिति भोपालगढ़ की धोरू व बगोरियां, बिलाड़ा की पडासला कलां व हरियाढाणा, केरू की नारवा खींचीयां व बेरू, ओसियां की हरलाया व सिरमंडी, शेरगढ़ की पुगलिया व सोमेसर, बालेसर की खुडीयाला व चिरवाई मंडोर की अकथली व बावरला और लूणी की सतलाना व धांधिया ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्रचार वैनों के पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आमजन को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई।
शिविर में मिला इन योजनाओं का लाभ
जिले की ग्राम पंचायतों में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रसम का आयोजन किया गया और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया इस दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं पोषण योजना की जानकारी भी महिला लाभार्थियों को दी गई।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कार्मिक, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर ग्रामीण
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


