Advertisement
कटे बंधे का स्थलीय सत्यापन करने डीएम स्वयं उतरे 3 से 4 फीट गहरे पानी में

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पहले से अगर ध्यान दिया गया होता तो पानी इतना नहीं बढ़ता। अविलंब यहां कटे हुए भाग/ बंधे को ठीक कराए एवं जब तक ठीक न हों यही पर रहकर सभी का सहयोग करें जिससे की पूरे ग्राम वासियों को जल्द ही राहत मिल सकें। उनके खेत एवं फसल को नुकसान से बचाया जा सके। पूरी टीम और ग्राम वासियों के सहयोग से कटान के पास बालू और मिट्टी कार्य कराते हुए दुरुस्त कराएं और तत्काल ठीक होने पर मुझे अवगत कराए।
तटबंध के निर्माण में बिलकुल भी देरी न करें। अपनी पूरी टीम इसमें लगा दें। मैं पुनः इसकी जांच करूंगा इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर तहसीलदार कप्तानगंज दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड श्री मल्ल महाराजगंज तथा सिंचाई खंड के अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महराजगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


