Advertisement
जिला कलक्टर ने जीरोता खुर्द में रात्रि चौपाल कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

इसी प्रकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृत करवाने, विद्यालय की चारदीवारी निर्माण एवं ऊंचाई बढ़ाने, राजस्व विभाग के माध्यम से गाड़िया लुहार परिवारों को भूमि आवंटित करवाने तथा ग्राम पंचायत में गौशाला निर्माण करवाने से संबंधित प्रकरण भी सामने आए। ग्रामीणों ने रास्तों से जुड़ी समस्याओं के समाधान, राशन कार्ड में बच्चों के नाम जुड़वाने, आधार कार्ड को सक्रिय करवाने तथा मोक्ष धाम के लिए भूमि आवंटित करने की मांग भी रखी।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने के लिए सहज मंच उपलब्ध करवाने के साथ ही उनका समयबद्ध एवं ठोस समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त परिवादों पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा, पुलिस उपाधीक्षक कपिल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


