The Dharmapala of Majola brought India to Auckland-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:04 pm
Location
Advertisement

मझोला के धर्मपाल ने ऑकलैंड में भारत को दिलाया कांसा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 11:41 AM (IST)
मझोला के धर्मपाल ने ऑकलैंड में भारत को दिलाया कांसा
पीलीभीत । पीलीभीत के लिए आज एक अच्छी खबर न्यूजीलैंड से आई है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में चल रहे विश्व मास्टर्स गेम्स 2017 में पीलीभीत के मझोला के धर्मपाल शर्मा ने त्रिकूद में कांस्य पदक जीतकर पीलीभीत का परचम लहराया है। धर्मपाल शर्मा स्थानीय ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक के पद से सेवा निवृत हुए थे। अस्सी साल से अधिक के धर्मपाल शर्मा ने यह सफलता हासिल की है। स्वयं धर्मपाल शर्मा ने इस बात की ऑकलैंड से अपनी जीत की जानकारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी कुछ और प्रतियोगिताओं में भी वे प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि वे देश के लिए और पदक जीतने का प्रयास करेंगे। अभी उनकी कई प्रतियोगिता रह गई है। ऑकलैंड में चल रहे विश्व मास्टर्स गेम्स में त्रिकूद प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेल रहे धर्मपाल शर्मा ने त्रिकूद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर भारत की झोली में एक पदक दिलाया। धर्मपाल शर्मा मझोला में उप्र और उत्तराखंड की सीमा पर रहते है। वे स्थानीय ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक रहे है। उप्र-उत्तराखंड से विश्व मास्टर्स गेम्स के लिए धर्मपाल शर्मा और गुरमीत सिंह का चयन भारतीय दल में किया गया था। न्यूजीलैंड से पूर्व धर्मपाल शर्मा आस्ट्रेलिया में भी अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में पिछले साल हिस्सा लेने गए थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement