The Dausa-Bandikui Urban Development Trust has begun issuing land use conversion permits, with the first order issued online.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 9:41 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई ने भू-उपयोग परिवर्तन की अनुज्ञा जारी करना शुरू किया, पहला आदेश ऑनलाइन जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 2:18 PM (IST)
नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई ने भू-उपयोग परिवर्तन की अनुज्ञा जारी करना शुरू किया, पहला आदेश ऑनलाइन जारी
दौसा। नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई ने भू-उपयोग परिवर्तन (Land Use Conversion) के लिए अनुज्ञा जारी करने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। बुधवार को न्यास द्वारा पहली अनुज्ञा जारी कर इस नई व्यवस्था की शुरुआत की गई। न्यास के सचिव मूलचंद लूनिया ने बताया कि प्रदीप रावत पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने ऑनलाइन आवेदन कर अपनी कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोग—विशेष रूप से पेट्रोल पंप स्थापना—के लिए वाणिज्यिक रूपांतरण की अनुमति मांगी थी।न्यास ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 90-A के अंतर्गत यह अनुमति जारी की। पूर्व में यह अनुज्ञा राजस्व विभाग द्वारा दी जाती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया न्यास द्वारा ऑनलाइन ही पूरी की जा सकेगी। लूनिया ने बताया कि आवेदन की जांच भी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करवाई गई और तत्पश्चात आदेश जारी किया गया।
शहरी विकास में तेजी से कदम बढ़ा रहा न्यास
नगर विकास न्यास ने हाल ही में
राजस्व ग्राम खेड़ली–सूरजपुरा में बहुउद्देशीय आवासीय योजना के विकास हेतु अधिसूचना जारी की है
यहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है
साथ ही बांदीकुई में भी इसी प्रकार की योजना शुरू करने के लिए प्रयास गंभीरता से आगे बढ़ाए जा रहे हैं
न्यास द्वारा भू-उपयोग परिवर्तन की इस नई ऑनलाइन प्रक्रिया से निवेशकों और आम नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र में शहरी विकास गति पकड़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement