कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: CM योगी

सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि और भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने खुद को बलिदान कर दिया था। भारत के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले साहिबजादों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पीएम मोदी ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का अवसर दिया। यह आयोजन आज हर जगह हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पीलीभीत एक ओर कृषि के लिए जाना जाता है तो वहीं अपनी अद्भुत कला के लिए भी प्रसिद्ध है। गन्ना किसान यहां की मिठास को देश-प्रदेश और दुनिया में पहुंचाने का कार्य करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अब समय पर हो रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पीलीभीत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



