The Country Knows Full Well Which Parties and Leaders Pose a Threat: Danish Ansari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 15, 2026 10:26 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

देश के लिए कौन से दल और कौन से नेता संकट हैं, देश बखूबी जानता है: दानिश अंसारी

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मई 2026 3:10 PM (IST)
देश के लिए कौन से दल और कौन से नेता संकट हैं, देश बखूबी जानता है: दानिश अंसारी
लखनऊ । यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण व हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पीएम मोदी की ओर से उर्जा बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया दी। दानिश आजाद अंसारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि देश के लिए कौन से दल और कौन से नेता संकट हैं, इस बात को देश बखूबी जानता है। यही वजह है कि 2014 में देश ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। उत्तर प्रदेश ने 2017 में समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। देश और प्रदेश के संकट को जनता ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का लगातार समाज के विकास का विरोध करने से साफ जाहिर होता है कि उन्हें राष्ट्र के निर्माण और उन्नति से कोई मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी देश हित के लिए काम करने वाले नेता हैं। पीएम मोदी ने हमेशा देश के हित को सर्वोपरि रखा है। पीएम मोदी की सोच है कि देश के संसाधनों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए होना चाहिए। पीएम मोदी की जो अपील है, वह बहुत गहरी है। एक तरफ प्रधानमंत्री हैं जो देश का विकास करना चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस देश के विकास में बाधा पैदा करना चाहते हैं।
दानिश अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या क्षमा करने योग्य नहीं है। जांच एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही हैं। इसके पीछे जो भी लोग हैं वो पकड़े जाएंगे और खुलासा होगा।
अखिलेश यादव के आरोपों पर दानिश आजाद अंसारी ने निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता बंद एसी कमरों से बाहर निकलेंगे तो निश्चित तौर पर उन्हें उत्तर प्रदेश का विकास दिखेगा। उन्हें यूपी में एक्सप्रेसवे, नए हवाई अड्डे, रोजगार, उद्योग और उत्तर प्रदेश का अपराध मुक्त, दंगामुक्त, भय मुक्त माहौल दिखेगा। समाजवादी पार्टी के नेता अपनी काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं। सपा के लोग यूपी की 2012-2017 वाली स्थिति अब भी समझ रहे हैं, जो उन्होंने बनाकर रखी थी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश काफी विकास कर गया है। देश के अग्रिम राज्यों में यूपी भी है। देश के बाकी राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हैं। यूपी देश का ग्रोथ इंजन बना है। यूपी की यही सकारात्मक क्षवि समाजवादी पार्टी और विपक्ष को हजम नहीं हो रही है।
पीएम मोदी के सोमनाथ दौरे को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमारा देश विविध संस्कृतियों का देश है। सांस्कृतिक विरासत की तरफ पीएम मोदी ने देश को हमेशा आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने देश को सशक्त करने का काम किया है। सांस्कृतिक रूप से देश को मजबूत करने का काम किया है। पीएम मोदी की सोच रही है कि देश का विकास सर्वोपरि है।
शशि थरूर के बयान पर उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को जनता का जनादेश मिला है। जनादेश पर टिप्पणी करना, जनता का अपमान करना है। विपक्ष को अभी भी चेत जाना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता ही राजा है। कांग्रेस को स्वयंभू राजा वाली छवि से बाहर आना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement