The completion of the seventh Athletic meet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 11, 2023 5:47 am
Location
Advertisement

सातवीं एथलेटिक मीट का हुआ समापन

khaskhabar.com : शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 6:51 PM (IST)
सातवीं एथलेटिक मीट का हुआ समापन
नवांशहर। नवांशहर के राहों कस्बे के छोकरा गांव स्थित दोआबा ग्रुप आॅफ काॅलेज कैंपस में चल रही सातवीं एथलेटिक मीट का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर एसएसपी नवीन सिंगला और एडीसी बख्तावर सिंह भी मौजूद थे। जिन्होंने मीट में बेस्ट एथलीट रहे भूपिंदर कौर और अमरदीप सिंह को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस एथलेटिक मीट में लड़के व लड़कियों की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, थ्रीलेग रेस, शाॅर्टपुट, लांग जंप, स्लो बाइकिंग रेस भी करवाए गए। जिसमें सौ मीटर लड़कों की रेस में हरजिंदर सिंह ने पहला, जालिम कुमार ने दूसरा और अमरदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर लड़कियों की दौड़ में नेहा रानी ने पहला, रेखा ने दूसरा और परमजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अमरदीप सिंह ने पहला, जगदीश सिंह ने दूसरा, जालिम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 400 मीटर दौड़ लड़कियों में मनी चोपड़ा ने पहला, गुरदीप कौर ने दूसरा और ऊषा रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की थ्रीलेग रेस में अमरदीप सिंह-जालिम कुमार ने पहला, संजय-नंद किशोर ने दूसरा और सुखमीत सिंह-जगदीश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्रीलेग रेस लड़कियों में भूपिंदर कौर-पूजा ने पहला, जसविंदर कौर-नेहा ने दूसरा और हरनीत कौर-परमजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में नेहा रानी ने पहला, मनी चैपड़ा ने दूसरा, परमजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ लड़कों में अमरदीप सिंह ने पहला, हरिंदर कुमार ने दूसरा और जालिम कुमार सिकंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाॅर्टपुट में लड़कों में लवदीप सिंह ने पहला, लड़कियों में रेखा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लोंग जंप लड़कों में विशाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य मेहमान एडीसी बख्तावर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में डायरेक्टर डाॅ राजेश्वर सिंह ने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement