khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 9:34 PM (IST)
उदयपुर। जिले के एक मॉडल स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान स्टूडेंट्स को सामूहिक सजा का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने सजा देने वाली प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। सोमवार को उदयपुर के मावली कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में स्टूडेंट्स को सामूहिक सजा की खबर आई थी। खबर में लडक़ों को मुर्गा बनाने और लड़कियों से उठक-बैठक की सजा को उजागर किया गया था।