उदयपुर। दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने वाली झीलों की नगरी ने अपने आकर्षण का लोहा एक बार फिर मनवाया है। आउटलुक ट्रेवलर मेग्जिन के ऑनलाइन सर्वे में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य और उदयपुर को पर्यटन हेतु बेस्ट सिटी के तौर पर चुना गया है। जिसके बाद देशी विदेशी पर्यटकों के बीच प्रदेश व शहर की लोकप्रियता पर एक बार फिर मुहर लगी है।