The child took the excuse to show the movie, then did it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:43 am
Location
Advertisement

फिल्म दिखाने के बहाने बालक को ले गए फिर ये किया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 जून 2017 5:25 PM (IST)
फिल्म दिखाने के बहाने बालक को ले गए फिर ये किया
लुधियाना। जगराओं के अखाड़ा गांव में दो जनें एक 11 साल के लड़के को फिल्म दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए। उसके साथ कुकर्म किया। हठूर पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसकर्ण सिंह तथा बलविंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 377 के अतिरिक्त सैक्शन 3, 4 प्रोटैक्शन आफ चिल्ड्रन फ्रॉम सैक्सुअल एक्ट-2012 अधीन केस दर्ज किया है।
इस संबंध में पीड़ित लड़के की माता द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उसकी एक बड़ी लड़की तथा 2 छोटे लड़के हैं। बड़ा लड़का 11 वर्षीय 23 जून को दोपहर एक बजे गली में खेल रहा था जिसे आरोपी फिल्म दिखाने के बहाने एक घर में ले गए और उससे कुकर्म किया। महिला के अनुसार उस समय वह अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। बाद में लड़के ने उसे घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement