Advertisement
परिवर्तन रथयात्रा की आहट से कांग्रेस पार्टी का शासन खाने लगा है हिचकोले: बिंदल
नाहन, सिरमौर। डाॅ. राजीव बिंदल प्रमुख प्रवक्ता भाजपा ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ रही है, कांग्रेस पार्टी व सरकार का भ्रष्ट एव निकम्मा शासन हिचकोले खाने लगा है। एक-एक विधानसभा में 10-10 स्थानों पर स्वागत अभिन्नदन, 3 से 4 स्थानों पर नुक्कड सभाओं व एक स्थान पर जनसभा जैसे 15 कार्यक्रमों ने कांग्रेस सरकार का असली चेहरा उजागृत किया गया है। इस प्रकार लगभग 1000 छोटे-बडे कार्यक्रमों के साथ चलने वाली यह परिवर्तन यात्रा जनजागरण अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एवं पार्टी अभी शिमला नगर निगम मे हार का मंथन कर रही है। सरकार व कांग्रेस पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगी है और भाजपा का रथ आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सिरमौर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement