Advertisement
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना का है बजट - दयाशंकर मिश्र दयालु

उन्होंने कहा कि जब पिछली यूपीए सरकार सत्ता में थी तो देश का बजट मात्र 14 से 16 लाख करोड़ रुपये था। वर्तमान बजट 48 लाख करोड़ रुपये है, जो इसी सरकार की देन है। पिछले 10 वर्षों में राजस्व संग्रह बढ़कर 32 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसलिए कहा जा सकता है कि सरकार की योजनाओं के कारण उत्तर प्रदेश सहित देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
दयाशंकर मिश्र ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश को 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे और 2000 नई सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे के लिए भी बजट रखा गया है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। केंद्र की सभी योजनाएं आज धरातल पर हैं, जिससे हर वर्ग का विकास हो रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया था। केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में 2.43 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे जो अंतरिम बजट से 7,482 करोड़ रुपए अधिक है। इस बजट में केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी और ब्याज मुक्त ऋण शामिल हैं जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महराजगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


