The BJP is an organization driven by the dedication and hard work of millions of workers: Dr. Archana Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 22, 2026 7:50 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है: डा. अर्चना गुप्ता

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जून 2026 4:10 PM (IST)
भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है: डा. अर्चना गुप्ता
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कैथल में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का वास्तविक सामर्थ्य उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, तपस्या, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण ने ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से केंद्र में मोदी व राज्य में नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का कैथल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, स्वागत कार्यक्रम प्रभारी जवाहर सैनी, कार्यक्रम के सह संयोजक दीपक शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों और फूल बरसाकर स्वागत और अभिनंदन किया। अपने स्वागत से गद्गद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत मिला है, उससे वे अत्यंत अभिभूत हैं। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, प्रेम और विश्वास उन्हें प्रदेश के प्रत्येक कोने में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता का योगदान अमूल्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से पार्टी प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक गति प्रदान करेगी।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जब कोई कार्यकर्ता संगठन के लिए पसीना बहाता है तो वह राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देशहित को सर्वाेपरि मानकर काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक व्यक्ति, परिवार या विशेष वर्ग की पार्टी नहीं है, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में अनेक राजनीतिक दल हैं, जिनमें कुछ परिवार आधारित हैं तो कुछ जाति और समाज विशेष पर आधारित हैं, लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो कार्यकर्ताओं की शक्ति पर खड़ा है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है। यदि बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ता मजबूत हैं तो संगठन मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा तो चुनावी सफलता निश्चित होगी।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भाजपा के मूल मंत्र “बूथ जीता, चुनाव जीता पर बोलते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता की मेहनत ही चुनावी जीत का आधार बनती है। जब बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचता है, सरकार की योजनाओं की जानकारी देता है और जनता के सुख-दुख में सहभागी बनता है, तब संगठन की जड़ें मजबूत होती हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विश्वास और विकास के प्रतीक बनकर उभरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास, सुरक्षा, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखर तक पहुंचाया है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम है कि करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर मिले, जल जीवन मिशन से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन मिला तथा पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना और नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। आज देश का युवा रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण कानून, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।
उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नायब सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, कौशल विकास कार्यक्रम, रोजगार के अवसरों का विस्तार और खेलों को बढ़ावा देने जैसी पहलें की गई हैं। नायब सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार उपलब्ध कराने की नीति पर काम कर रही है, जिससे युवाओं का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति के बल पर भाजपा आगामी समय में भी जनता का विश्वास जीतकर विकास और जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाती रहेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, स्वागत कार्यक्रम प्रभारी जवाहर सैनी, कार्यक्रम के सह संयोजक दीपक शर्मा, विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन देवेंद्र पांचाल, पंचकूला जिला प्रभारी रवि बतान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, जसवंत पठानिया, रवि तारावाली, जिला परिषद कैथल के चेयरमैन करमवीर कौल, नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश रविश, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, वरिष्ठ नेता रामप्रताप गुप्ता, सतबीर भाणा, अनीता ढुल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement