The Army Recruiting Office ARO Palampur has achieved the highest number of selections for the Indian Army from Kangra and Chamba districts to date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 1:59 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एआरओ पालमपुर द्वारा कांगड़ा एवं चंबा से अब तक का भारतीय सेना को सर्वाधिक चयन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 2:22 PM (IST)
एआरओ पालमपुर द्वारा कांगड़ा एवं चंबा से अब तक का भारतीय सेना को सर्वाधिक चयन
पालमपुर। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चंबा जिला से भारतीय सेना में भर्ती हेतु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। निदेशक एआरओ पालमपुर कर्नल विशाल शाह ने इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कि प्रथम प्रेषण (First Despatch) के अंतर्गत कुल 1233 चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिये सफलतापूर्वक रवाना किया जा चुका है, जहाँ उनका सैन्य प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। वहीं द्वितीय प्रेषण (Second Despatch) के अंतर्गत लगभग 472 और चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण केंद्रों के लिये भेजा जाएगा। कर्नल शाह ने इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी बेकटा और एसडीएम मोहित रत्न का एआरओ पालमपुर की ओर से आभार जताया है। उनका कहना है कि जिला प्रसासन ने सेना भर्ती में सदैव सहयोग किया और बेहतर समन्वय स्थापित किया। प्रशासन के सहयोग के बिना यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव नहीं हो पाती। पुलिस तथा संबधित प्रशासन के सक्रिय सहयोग ने भी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय सफलता कांगड़ा एवं चंबा जिला के युवाओं में देशसेवा के प्रति उच्चप्रेरणा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट तैयारी को दर्शाती है। साथ ही यह एआरओ पालमपुर द्वारा किए गए प्रभावी जनसंपर्क, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया एवं समर्पित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। कर्नल विशाल शाह ने कहा कि एआरओ पालमपुर की पूरी टीम सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देती है तथा उनके उज्ज्वल, गौरवपूर्ण एवं अनुशासित सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है। कार्यालय भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिये निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement