Advertisement
रणजीत सागर डैम के आसपास का क्षेत्र पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगाः मुख्यमंत्री

धार (पठानकोट)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रणजीत सागर डैम के आसपास का क्षेत्र विशेषकर धार कलाँ ब्लॉक को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। गुरूवार को इस क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि पिछली राज्य सरकारों की लापरवाहियों के कारण यह क्षेत्र विकास से पिछड़ गया। जबकि यहां पर्यटन की अनगिनत संभावनाएं हैं। कुदरती सुंदरता वाली इस रमणीक धरती को अब सैलानियों के लिए आकर्षण केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समूचे क्षेत्र का विस्तृत नक्शा तैयार करने के लिए कहा। जिससे राज्य में पर्यटन क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि यह इलाका कुदरती स्त्रोतों के साथ भरपूर है जो दुनिया भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है। इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है जिससे लोगों के जीवन में तबदीली लाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वाटर स्पोर्टस को उत्साहित करने के लिए वाटर एडवेंचर टूरिज्म नीति को पहले ही हरी झंडी दे दी है। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्ति कि वह दिन दूर नहीं जब बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के बाद यह क्षेत्र देशभर के सैलानियों का केंद्र बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पंजाब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर आगे उभारने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रणजीत सागर डैम का दौरा किया और डैम के निर्माण के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने शाहपुर कंडी बैरेज प्रोजेक्ट वाली जगह का निरीक्षण भी किया और चल रहे कामों का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पठानकोट
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features