The administration is active in the Panchayat elections, and has instructed to ensure timely arrangements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 5:30 PM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश
छाया-पानी से लेकर शौचालय, रोशनी व बैरिकेडिंग तक की होगी व्यवस्था; रास्तों से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश लालसोट। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को पंचायत समिति लालसोट के सभाभवन में एसडीएम विजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लालसोट एवं शिवसिंहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्रों पर छाया, पेयजल, रोशनी, शौचालय, बैरिकेडिंग और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों तक मतदाताओं के आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए रास्तों से अतिक्रमण हटाने तथा बूथों के आसपास पड़े पत्थर व अन्य सामग्री को हटवाने के लिए कहा गया।
एसडीएम ने मतदान केंद्रों के दरवाजे एवं खिड़कियों पर मच्छररोधी जाली लगाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर तत्काल दुरुस्तीकरण कराने के लिए कहा गया।
बैठक में आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान विकास अधिकारी अभिषेक कुमार मीणा, सहायक विकास अधिकारी सहित पंचायत समिति के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कोरोना वॉरियर्स अब क्रिकेट के मैदान में दिखाएंगे दम
7वें कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने दौसा की नर्सिंग टीम नागौर रवाना लालसोट। कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले दौसा जिले के नर्सिंगकर्मी अब क्रिकेट के मैदान में अपना खेल कौशल दिखाएंगे। नर्सिंग स्टाफ की क्रिकेट टीम ‘द लाइफ सेवर्स’ 7वें कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नागौर रवाना हुई।
टीम के हेड कोच एवं प्रमुख खिलाड़ी रूपसिंह कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े नर्सिंगकर्मियों की यह टीम टूर्नामेंट में दौसा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता कोरोना वॉरियर्स को समर्पित है, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
दौसा टीम की कमान राजेश कुमार माली संभालेंगे, जबकि महावीर प्रसाद मीना टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। टीम के खिलाड़ियों में मानक चंद बैरवा, प्रकाश चंद मीना, दिनेश कुमार मीना, सिद्धार्थ शर्मा, हिमांशु त्रिवेदी, इमरत लाल मीना, लोकेश कुमार शर्मा, रितेश शर्मा, सुरजीत सिंह, प्रेमराज मीना, अफजल खान एवं प्रतीक सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement