Advertisement
आम आदमी पार्टी किसी संस्था को नहीं मानती व सभी की अवमानना करती हैं, अब कोर्ट इन्हें सबक सिखाएगा : अनिल विज

मंत्री अनिल विज ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ौत्तरी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्वाभाविक है कि हमारा 25 प्रतिशत तेल व गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर आता है जिसकी अमेरिका ने घेराबंदी कर दी है। वहां से एक भी तेल का टैंकर नहीं निकल पा रहा है। इस वजह से इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय संबंध पिछले प्रधानमंत्रियों से बेहतर- अनिल विज*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जो अंतरराष्ट्रीय संबंध है वो आज तक के जितने भी प्रधानमंत्री हुए उन सभी से बेहतर है। वह समय-समय सभी के पास जाकर मिलते रहते हैं और देश की जो समस्याएं होती है या द्विपक्षीय मुद्दे होते हैं उन पर चर्चाएं करते हैं।
*अब तो सारे देश ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को स्वीकार लिया है, टीएमसी को भी स्वीकार कर लेना चाहिए - अनिल विज*
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे में हेराफेरी की है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि स्वीकार करना ही प्रजातंत्र में बेहतर होता है। अब रोना धोना खत्म हो गया, अब तो सारे देश ने वहां के नतीजों को स्वीकार लिया है और उनको भी स्वीकार कर लेना चाहिए।
वहीं, अम्बाला छावनी में सदर बाजार चौक और निकलसन रोड का नाम बदलने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमने सदर बाजार चौक पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगाई है इस चौक का नाम महाराणा प्रताप चौक रख दिया जाए और निकलसन रोड का नाम महाराणा प्रताप सड़क रख दिया जाए। नगर परिषद को हमने लिखकर दे दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


