The 19th International Art Festival, Crayon, Concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:47 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

19वें अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व क्रेयॉन का हुआ समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 7:42 PM (IST)
19वें अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व क्रेयॉन का हुआ समापन
टोंक। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक (राजस्थान) एवं राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 19वें अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व क्रेयॉन का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत सिंह मेहता पूर्व विधायक टोंक, सरोज नरेश बंसल जिला प्रमुख रहे। कार्यक्रम मे अतिथि कलाकार के रूप मे नाथूलाल वर्मा वरिष्ठ चित्रकार एवं पूर्व प्रोफेसर राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, मनोज प्रजापति वरिष्ठ चित्रकार शांतिनिकेतन कोलकाता, हरि सिंह भाटी वरिष्ठ चित्रकार जोधपुर, सुनैना ठाकुर वरिष्ठ चित्रकार नेपाल, ऐवगेनी लोबानोव असिस्टेंट प्रोफेसर सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी रूस, सोफिया शमनोवा लेक्चरार सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी रूस रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री रूपनारायण चौधरी निदेशक आर एन शिक्षा समिति टोंक रहे। सर्वप्रथम पधारे हुए सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का कला पर्व संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कला रत्न पुरस्कार नाथू लाल वर्मा वरिष्ठ कलाकार जयपुर, राम जेसवाल वरिष्ठ कलाकार अजमेर, ऐवगेनी लोबानोंव, रूस, सोफिया शमनोवा, रूस को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय कला रत्न पुरस्कार रणवीर सिंह ठाकुर जम्मू और कश्मीर, प्रबुद्ध घोष, पुणे (महाराष्ट्र), चक्रधर नारायण राव हिवसे, जसप्रीत मोहन सिंह, लुधियाना (पंजाब), सुरेंद्र बी. जगताप, मुंबई (महाराष्ट्र), डॉ. सुशील निंबार्क, उदयपुर (राजस्थान), डॉ. रंजन कुमार मल्लिक (ओडीशा), राजेंद्र कुमार, यमुनानगर (हरियाणा), अजीत नगरकर, मुंबई (महाराष्ट्र), अशोक डी़. सीजू, कच्छ (गुजरात) को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय महिला कलारत्न पुरस्कार सुभा प्रकाश वेद, इंदौर (मध्य प्रदेश), उमा चौहान, जोधपुर (राजस्थान), पूनम सोनी, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), प्रीतम भट्टाचार्य, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) डॉ. रेखा भटनागर, जयपुर (राजस्थान) को प्रदान किया गया। राज्य कलारत्न डॉ. शाहिद परवेज, उदयपुर, डॉ. नम्रता स्वर्णकार, जोधपुर, डॉ. प्रशिका वशिष्ठ, नाथद्वारा विनीता शर्मा, जयपुर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा व वर्तिका शर्मा को टोंक कला रत्न से सम्मानित किया गया। मंगलदीप, श्रीगंगानगर एवं विनोद कुमार, जयपुर को कला रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तीन दिवसीय कलापर्व के अंतर्गत सभी कलाकारों ने चित्रों एवं मूर्तियों का निर्माण किया। जिनमें से निर्णय कौन है श्रेष्ठ कलाकृतियों का चयन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं साँत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मूर्ति कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुष पांडे, द्वितीय स्थान अभिषेक बाजपेयी, तृतीय स्थान ह्रिदेश शर्मा एवं सांत्वना पुरस्कार प्रीति सेन (जोधपुर) एवं कृति गुप्ता (लखनऊ) ने प्राप्त किया। विद्यार्थी वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में सौरभ यादव (जयपुर) प्रथम, सुनिधि (श्रीमाधोपुर) द्वितीय, क्रिश रावत (जयपुर) तृतीय स्थान पर रहे। करणी सिंह (जोधपुर), विनायक मेघवाल (जयपुर), प्रकृति (जयपुर), प्रगति शर्मा (जयपुर), आयुष चौधरी (जयपुर) कुलश्री गहलोत (जोधपुर) यश बोहरा (जोधपुर), चेतना पलास (उदयपुर) रौनक गुप्ता (जयपुर) मनोज कुमार (कोटा) को साँत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वरिष्ठ चित्रकार समूह में धीरज सैनी (जयपुर) को प्रथम, रितेश वारम्मे (नागपुर) द्वितीय, प्रेमचंद बैरवा (दौसा) तृतीय स्थान पर रहे। राठौर नवनीत (राजकोट, गुजरात), भरत आर. जोगी (कच्छ, गुजरात) मनोज सोनी (गुजरात), ऐतशाम मदनी(बूँदी), राजीव कुमार रावत (लखनऊ), मानमल चितेरा (जोधपुर), वैशाली भाऊसार (अहमदाबाद), सुलेमान सिराज (गुजरात), अशोक महाकर (ओड़ीसा), विनोद कुमार रैगर (सीकर) को साँत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मारिया चिस्तोखिना (रूस), अनास्तासिया ग्रिशन (रूस), अनास्तासिया बेस्पालोवा (रूस), मरीना मामाडालियेवा (रूस) को अंतरराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कल पर्व समिति के जसवंत सिंह नरूका, मनोज टेलर, पुष्पेंद्र जैन, ताराचन्द शर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, शाहिद नकवी, महेश गुर्जर, उमेश साहू, शाईस्ता खान, महेश शर्मा, शेख यावर हबीब, जितेन्द्र रघुवंशी, मोनू बंजारा, डालचन्द महावर, अमिता जैन, अनामिका शर्मा, लालचन्द, पूनम सालोदिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन सुश्री उमा हाडा एवं शैलेन्द्र शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement