Tension mounts in eastern Uttar Pradesh over conversions -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:30 am
Location
Advertisement

पूर्वी UP में तनाव, हिन्दुओं का किया जा रहा है जबरन धर्म परिवर्तन

khaskhabar.com : शनिवार, 13 जुलाई 2019 4:17 PM (IST)
पूर्वी UP में तनाव, हिन्दुओं का किया जा रहा है जबरन धर्म परिवर्तन
लखनऊ। धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर हिंदू संगठनों और ईसाइयों के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में तनाव बढ़ रहा है। कुछ संगठन ईसाइयों पर हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद से गिरजाघरों और पादरियों पर हमलों में तेजी आई है। कई अधिकांश मामलों पर पुलिस पर आरोप है कि वह सिर्फ ईसाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

रायबरेली में दो पादरियों आजाद और कादी यादव को हाल ही में जबरन धर्मातरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार जुलाई को एक स्थानीय पादरी पर कुछ हिंदू संगठन के नेताओं द्वारा हमला किया गया। पूर्वी क्षेत्र के जौनपुर, रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी और गोरखपुर से भी ऐसे ही हमले होने की खबरें हैं।

जौनपुर वास्तव में सितंबर 2018 में चर्चो पर हिंसा और हमलों का गवाह बना था, जिसके बाद से कुछ चर्च बंद कराए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement