Advertisement
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछा सवाल, यूट्यूबर की पिटाई करने वाले मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं?

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है। मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। वे खुद इस मामले को लेकर दरभंगा के जाले जा रहे हैं। मंत्री पद की एक गरिमा होती है। यूट्यूबर ने सिर्फ सड़क को लेकर एक सवाल पूछा था। इस मामले में कार्रवाई हो। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो जनता भी जवाब देगी।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के बिहार आगमन पर निशाना साधा था।
दूसरी तरफ, तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को अपने पिता से कुछ सीख लेनी चाहिए, या यूं कहें कि उनके पिता को कुछ ज्ञान देना चाहिए था। उनके पिता ने चारा घोटाले से जो पैसा गंवाया था, उससे आज राज्य का बड़ा विकास हो सकता था।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही विदेशों में भी भारत अपना डंका बजा रहा है। जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं, जिससे बिहार के विकास को गति मिलती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के 10 साल के शासन को भ्रष्टाचार ने घेर लिया था। इन लोगों का काम केवल अपना और परिवार का विकास करना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


