Teachers demanding arrears submitted a memorandum to CEO of District Council -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:42 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एरियर की मांग, ​शिक्षकों ने जिला परिषद के सीईओं को ज्ञापन सौंपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 5:59 PM (IST)
एरियर की मांग, ​शिक्षकों ने जिला परिषद के सीईओं को ज्ञापन सौंपा
उदयपुर। पंचायती राज शिक्षकों ने साढ़े चार साल से एरियर नहीं मिलने पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक एकजुट हुए और ​जिला परिषद के सीईओं को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराते हुए एरियर भुगतान करवाने की मांग की। पंचायती राज शिक्षक संघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2012 में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की गई थी, लेकिन लगातार परिणामों में बदलाव करने से सैकडों शिक्षकों को बाहर होना पडा और अभी भी वे बेरोजगार घूम रहे हैं। उदयपुर में शिक्षकों के एरियर का करोडो़ं रुपए बकाया है। ऐसे में एरियर नहीं मिलने और बेरोजगार घूम रहे शिक्षकों को नियुक्ति नहीं देने पर राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement